न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी गुरुवार 01 फरवरी 2024 को मोदी सरकार का अंतरिम बजट संसद में पेश किया। बता दे कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। आइए जानते हैं इस बजट में युवाओं के लिए क्या रहा खास…
उच्च शिक्षा के नए संस्थान
वित्त मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा के नए संस्थान खोले गए हैं। इनमें 07 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 07 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं।
3000 नए आईटीआई स्थापित किए
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया है। 54 लाख युवाओं को उन्नत और कुशल बनाया है और 3000 नए आईटीआई स्थापित किए हैं।
‘रोजगारदाता’ बन रहे हैं
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मुद्रा योजना ने हमारे युवाओं की उद्यमशीलता आकांक्षाओं के लिए 22.5 लाख करोड़ रुपये के 43 करोड़ ऋण स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा, फंड ऑफ फंड्स, स्टार्ट अप इंडिया और स्टार्ट अप क्रेडिट गारंटी योजनाएं हमारे युवाओं की सहायता कर रही हैं। वे भी ‘रोजगारदाता’ बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Kanpur: बालाजी धाम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुचें, धीरेंद्र शास्त्री बोले- कानपुर के पागल भी अटूट सनातन प्रेमी
वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि देश को गर्व है कि हमारे युवा खेलों में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। 2023 में एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका उच्च आत्मविश्वास के स्तर को दर्शाती है। शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी और हमारे नंबर-वन रैंक वाले खिलाड़ी प्रगनानंद ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की।

