न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। बीते कल यानी बुधवार देर शाम पालतू गाय खोजने घर के पास गए नाबालिग किशोर को वैन सवार दो युवकों ने अपहरण कर किशोर को ले गए। रास्ते में लात घूंसों से पीटते हुए पनकी मंदिर चौकी के आगे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित दौड़कर पनकी मंदिर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
पनकी मंदिर चौकी के आगे फेंक कर भाग गए
पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी ओम नारायण मिश्रा का नाबालिग बेटा आर्यन मिश्रा बुधवार देर शाम घर के पास ही स्थित औघड़ आश्रम के पास अपनी गाय खोजने गया था। उन्होंने बताया कि वहां पहले से मौजूद वैन सवार दो युवकों ने उसको वैन में खींच लिया और रास्ते में लात-घूसों से पीटते हुए पनकी मंदिर चौकी के आगे फेंक कर भाग गए।
आर्यन किसी तरह चौकी पहुंचा, लेकिन चौकी में ताला बंद देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर के मोबाइल से अपनी मां अनुपमा मिश्रा को सूचना दी। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें : Budget 2024: वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट किया पेश, जानें युवाओं के लिए क्या रहीं बड़ी बातें? पढ़ें पूरी खबर

