- युवक खुद को बता रहा है पीड़ित, पक्षपात पूर्ण कार्यवाही का लगाया आरोप
न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। महावन तहसील पर लगे समाधान दिवस में पहुंचे युवक ने ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। वह खुद को आग लगाता इससे पहले मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने ज्वलनशील पदार्थ पी भी लिया था। युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
फरवरी माह के प्रथम शनिवार को समाधान दिवस के दौरान सुबह करीब 10ः30 बजे युवक रविंद्र पुत्र सुरेश निवासी नगला गिरधर थाना बलदेव अपने हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचा और आनन फानन में ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर छिड़क लिया तथा को पी गया।
यह भी पढ़ें: UP News: उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादले की तलवार, 6 IAS समेत 67 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

उसके हाथ में लाइटर था यह देख कर हड़कंप मच गया। युवक से लाइटर को छीन लिया। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का कहना था कि अवैध कब्जे की शिकायत पर उसके घर और भूमि पर राजस्व टीम ने बुलडोजर चला दिया और चक मार्ग निकलवा दिया। इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था तथा राजस्व कार्यवाही की पुनः जांच पड़ताल करने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। हाल ही में शिकायतकर्ता द्वारा वृक्षारोपण की जमीन पर कब्जा की शिकायत उसके खिलाफ की गई है। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: ‘चुनावी घोषणाएं पूरा करने का समय’, CM Bhajan Lal Sharma ने विधानसभा में किए 4 बड़े ऐलान
तहसीलदार सुशील गुप्ता ने बताया सुबह दस बजे समाधान दिवस लग रहा था अचानक युवक ने बोतल निकाल कर पेट्रोल डाल ली उसे कब्जे में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया चकरोड़ की पैमाइश को लेकर दुबारा टीम गठित कर जांच कराई जा रही है जांच कर कार्रवाई कराई जायेगी। तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने बताया गजबीर पुत्र बच्चू सिंह निवासी नगला गिरधर की शिकायत पर पूर्व में राजस्व टीम द्वारा चक मार्ग पर माप तोल कर अवैध कब्जा हटवा कर चक मार्ग निकलवाया गया। उस दौरान युवक ने फावड़ा लेकर राजस्व टीम को डराने की कोशिश की गई थी।
हाल ही में वृक्षा रोपण की जमीन पर रविंद्र पर कब्जे की शिकायत फिर से की गई है, जिसकी जांच चल रही है। जांच के प्रति रविंद्र को भी निष्पक्ष जांच करने को आश्वस्त कर दिया गया था लेकिन समाधान दिवस के दौरान रविंद्र ने बिना कोई अपना पक्ष रखे अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़काव कर लिया लेकिन पुलिस और डॉक्टर की सतर्कता चलते स्थित को काबू कर लिया गया।
यह था मामला
शिकायतकर्ता ने बताया कि रविंद्र और उसके परिवारीजनों द्वारा ग्राम नगला गिरधर में आम रास्ता पर दीवार लगाकर कब्जा किया जा रहा था। जिसकी शिकायत महावन उपजिलाधिकारी से की गई। जिस पर संज्ञान लेकर राजस्व टीम ने अवैध कब्जा को हटवा कर चकमार्ग निकलवाया। अब वृक्षारोपण की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत भी उपजिलाधिकारी से की गई है जिसकी जांच चल रही है।

