न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देने पहुंची है। क्राइम ब्रांच की टीम रविवार (4 फरवरी) की सुबह आतिशी के घर पहुंची। हालांकि, वो घर पर नहीं हैं। उन्होंने अपने कैंप ऑफिस के अफसरों को नोटिस रिसीव करने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को भी 3 फरवरी को नोटिस दिया था।
#WATCH | Delhi Police Crime Branch officials leave from the residence of Delhi Minister and AAP leader Atishi https://t.co/FnuT7Gjo4p pic.twitter.com/u39FS7prPT
— ANI (@ANI) February 4, 2024
अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर करने के आरोप लगाए थे। क्राइम ब्रांच की टीम 3 फरवरी को करीब 5 घंटे तक सीएम आवास पर केजरीवाल का इंतजार करती रही। इसके बाद नोटिस दिया। क्राइम ब्रांच ने विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में केजरीवाल से 3 दिन में जवाब मांगा है।
पुलिस ने मुख्यमंत्री से पूछे 12 सवाल
आम आदमी पार्टी के विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर 12 सवाल पूछे हैं। इतने ही सवाल मंत्री आतिशी से पूछे जाएंगे। आतिशी अभी चंडीगढ़ में हैं। दिल्ली आते ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री व आतिशी के जवाबों से ही पता लगेगा कि विधायक खरीद मामले की जांच किस दिशा में जाएगी।
अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा है कि उनके कितने विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। इन विधायकों के नाम क्या हैं। भाजपा के किस-किस नेता ने आप विधायकों से संपर्क किया। अगर पैसे देने की कोशिश की गई तो किस तरह देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आप से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। भी पूछा है कि कब से विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल से उन विधायकों की सूची मांगी गई है, जिन्हें फोन किया गया है। पुलिस के नोटिस में भाजपा के जिस नेता ने या उसके कार्यकर्ता ने फोन किया था उसका नाम भी मांगा है।
ये भी पढ़े : सोशल मीडिया पर बढ़ी CM YOGI की ख्याति, X पर फॉलोअर्स के मामले में बने नंबर वन सीएम
यह है मामला
मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर आप विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये में खरीदने के आरोप लगाए थे। साथ ही, ऑडियो क्लिप होने का दावा दिया था। ऐसे में पुलिस जल्द ही आतिशी को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देगी। केजरीवाल ने भी पिछले सप्ताह एक्स कर आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने के लिए उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।

