Kanpur: बिधनू मंडल की गांव चलो अभियान के तहत किया गया मंडल कार्यशाला का आयोजन, अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने कहि ये बात…

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

0
243

न्यूज़लिंक हिंदी। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण की बिधनू मंडल की गांव चलो अभियान के तहत विमला गेस्ट हाउस में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

ये भी पढ़े : प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं अनुष्का और विराट, एबी डिविलियर्स ने किया कन्फर्म

 

कार्यशाला में जिला अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए बताया अब हर गांव में विधायक सांसद एवं पदाधिकारी प्रवासी के नाते 24 घंटे के लिए जाएंगे। इस दौरान 24 घंटे के प्रवास में बूथ समिति के साथ बैठकर चर्चा एवं प्रमुख प्रबुद्ध जनों से मिलकर चौपाल भी की जाएगी। इस दौरान गांव चलो अभियान के लिए प्रत्येक गांव में 1000 की संख्या पर एक कार्यकर्ता संयोजक के तौर पर बनाए गए हैं जो प्रवासी के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगा।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांव-गांव तक लोगों की सुविधा मिली है उसकी चर्चा की जाएगी, जो लोग सुविधा से वंचित रहे हैं उनकी भी चिंता की जाएगी। दिनेश कुशवाहा ने आगे बताया कि प्रत्येक गांव में नमो ऐप के माध्यम से ग्रामवासी नरेंद्र मोदी जी से जुड़ी सभी योजनाओं को देख सकेंगे इसके लिए प्रत्येक गांव में नमो कैंप भी लगाए जाएंगे जिसके लिए आईटी सेल के कार्यकर्ता सहयोग में रहेंगे।

ये भी पढ़े : Kanpur News: नशेबाजी के दौरान हुआ विवाद, युवक की पीट पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप बाजपाई, विस्तारक शिवम, अवधेश, पियूष, कृष्णकांत सविता, हरिओम कुशवाहा, सचिन सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here