न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। सपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर भाजपा में शामिल होंगे। रविवार को कमलेश दिवाकर ने सपा से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से मिलकर भाजपा की सदस्यता देने का आग्रह किया।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि कमलेश को प्रदेश कार्यालय में सदस्यता दिलाई जाएगी, इसी दिन सपा के अन्य नेताओं को भी भाजपा की सदस्यता दी जाएगी।

