Jharkhand News: चंपई सरकार का विधानसभा में बहुमत परीक्षण आज, विधायकों को ले जाने के लिए सर्किट हाउस पहुंची बस

चंपई सोरेन सरकार सोमवार को झारखंड विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। पूर्वाह्न 11 बजे सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

0
366

न्यूज़लिंक हिंदी। चंपई सोरेन सरकार सोमवार को झारखंड विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। पूर्वाह्न 11 बजे सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

ये भी पढ़े: सपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा का थामेंगे हाथ

विश्वास प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद वोटिंग होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वोट करेंगे। ईडी कोर्ट ने उन्हें पहले ही इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। विश्वास मत पर वोट देने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रविवार रात में ही विशेष विमान से हैदराबाद से रांची पहुंच गए। वहीं, एक बस रांची के सर्किट हाउस पहुंची है, जहां झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक ठहरे हुए हैं।

झारखंड विधानसभा में क्या है सीटों का गणित
झामुमो और कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट के लिए व्हिप जारी किया है। 81 सीटों वाले सदन में एक सीट खाली है। सदन में बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए। झामुमो का दावा है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। हालांकि उनके एक विधायक तबीयत खराब होने की वजह से फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं होंगे। वहीं भाजपा सहयोगियों के पास 32 विधायक हैं।

ये भी पढ़े: Monkey Fever: कर्नाटक में बढ़ रहे हैं मंकी फीवर के मामले, जानिए क्या है इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

‘फ्लोर टेस्ट बस एक औपचारिकता’
जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा ‘ये फ्लोर टेस्ट सिर्फ औपचारिकता है। विपक्ष पहले से ही निराश दिख रहा है। आंकड़ा 48 के भी पार जा सकता है। हमारी पार्टी और गठबंधन एकजुट है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में मौजूद रहेंगे।’ बता दें कि हेमंत सोरेन को कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत दे दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here