न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर हैं, वहीं इस दौरान वह अपने पैतृक गांव अटारी भी जाएंगे। वहीं सोमवार को 1ः30 बजे हेलीकॉप्टर गोवर्धन के गांव पैठा पहुंचा, यहां गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढंम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा शॉल ओढाने के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान और स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें: Mathura: एयरफोर्स जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा उनको सलामी दी गई। इसके बाद सड़क मार्ग से करीब छह किलोमीटर दूर पूंछरी पहुंचे, यहां उन्होंने श्रीनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन व पूजा अर्चना की और साथ ही प्रसादी ग्रहण की। दोपहर करीब 2ः40 बजे बयाना स्थित झील का बाड़ा के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गई।
की सीएम तय समय से काफी विलंब से पहुंचे। यहां सोमवार सुबह 10ः45 बजे का उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस दौरान इनके साथ चन्दू मुखिया, कन्हैया मुखिया, दाऊजी मुखिया, गणेश पहलवान, राम पंडित, महेश मुखिया, विष्णु सैनी आदि उपस्थित रहे।

