न्यूज़लिंक हिंदी। संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में दो दिवसीय प्रवास पर पीएम नरेंद्र मोदी काशी आएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने काशी आगमन के लिए 19 और 22 फरवरी की तारीख प्रस्तावित की है।
पीएम आगमन की सूचना के बाद प्रशासन और भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। बता दे कि पीएम मोदी काशी प्रवास के दौरान पूर्वांचल के लिए बहुप्रतिक्षित अमूल दूध प्लांट सहित पांच हजार करोड़ रुपये के 20 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री काशी के प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ भी संवाद कर पिछले 10 वर्षो में हुए विकास पर चर्चा करेंगे। पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रमों के आधार पर उनके काशी प्रवास की तिथि और अन्य योजनाएं तय की जा रही हैं।
बता दे कि पीएम यहां तीन मंडल की 70 से ज्यादा विधानसभाओं पर केंद्रित एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बीजेपी के उच्च पदस्थ के अनुसार पीएम मोदी के काशी प्रवास की तिथि पर इसी सप्ताह निर्णय हो जाएगा। पीएमओ से प्रस्तावित दोनों तिथियों के आधार पर कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 12 हजार में चांद पर खरीदी तीन एकड़ जमीन, जानें कौन है रजिस्ट्री करने वाली लूना सोसाइटी

