न्यूज़लिंक हिंदी, नोएडा। किसानों का ग्रेनो प्राधिकरण पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। बता दे कि किसानों ने 10 फीसदी आबादी भूखंड आदि मुद्दों को लेकर आंदोलनरत हैं। प्राधिकरण पर महापंचायत व 8 फरवरी को संसद घेराव कर ऐलान किया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ़ रुपेश वर्मा ने बताया कि महापंचायत को विभिन्न किसान संगठनों व विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क किया गया है। वहीं, संगठन के संयोजक वीर सिंह नागर का कहना है कि पुलिस किसानों पर नाजायज दबाव बना रही है। वहीं गांव के किसान व कमेटी के सदस्य दुष्यंत सेन को पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा।
इसकी जानकारी होने पर किसान संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे। महापंचायत को विफल करने के लिए आंदोलन से जुड़े किसान नेताओं को परेशान किया जा रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें : UP: पीएम मोदी तीसरे सप्ताह में सौगात देने आएंगे काशी, पांच हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

