Maharashtra: ‘अजित पवार को NCP मिलना मोदी की गारंटी’, उद्धव गुट के सांसद संजय राउत बोले- ‘शरद पवार अभी भी…’

चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी माना है। इसपर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "...आपके पास विधायक या सांसद हो सकते हैं अगर यह विधायक और सांसद कल चुनाव हार गए तो पार्टी का क्या हाल होगा?

0
287

न्यूज़लिंक हिंदी। चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी माना है। इसपर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “…आपके पास विधायक या सांसद हो सकते हैं अगर यह विधायक और सांसद कल चुनाव हार गए तो पार्टी का क्या हाल होगा? पूरा निर्णय गलत है… शरद पवार अभी भी पार्टी के संस्थापक हैं, चुनाव आयोग के सामने जाकर वे बैठते थे फिर भी उनके सामने पार्टी अजित पवार को दी जाती है, यही मोदी गारंटी है।”

यह है मामला
गौरतलब है, छह महीने से अधिक समय तक चली 10 से ज्यादा सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने एनसीपी में विवाद का निपटारा किया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया। अब एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ अजित पवार के पास रहेगा। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा था कि मेरे नेतृत्व वाली एनसीपी को राज्य के अधिकांश विधायकों के साथ-साथ जिला अध्यक्षों का भी समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़े : UP News: लखनऊ जिला जेल से आई बड़ी खबर, 36 कैदी HIV पॉजिटिव, जाने पूरा मामला

अजित पवार ने कहा था कि लोकतंत्र में बहुमत को ही प्राथमिकता दी जाती है। तकरीबन 50 विधायक हमारे साथ हैं। यहां तक की ज्यादातर जिला अध्यक्ष और पार्टी प्रकोष्ठों के प्रमुख भी हमारे साथ ही खड़े हैं। अजित पवार ने कहा कि वह चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। शरद पवार द्वारा चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देने वाले बयान पर अजित पवार ने कहा कि हर किसी को ऐसा करने का अधिकार है।

ये भी पढ़े : ‘ED ने 16 घंटे की रेड के दौरान नहीं ली कोई तलाशी’, AAP नेताओं पर छापेमारी के बाद ED पर बरसीं आतिशी

क्या बोले अजित पवार?
अजित पवार ने ‘एक्स’ पर कहा, ”हमारे वकीलों द्वारा प्रस्तुत पक्ष को सुनने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए फैसले को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।” शरद पवार गुट ने निर्वाचन आयोग के फैसले को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। इस गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा, ‘यह लोकतंत्र की हत्या है। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है।’ इसके साथ ही शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से दो काम कर रहे हैं। सबसे पहले, हम अगले 48 घंटों में उच्चतम न्यायालय जा रहे हैं। दूसरा, निर्वाचन आयोग ने हमें कल शाम तक तीन नाम और तीन चुनाव चिह्न देने का विकल्प दिया है, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here