न्यूज़लिंक हिंदी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (7 फरवरी) को दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के सुविधाजनक सफर का आनंद लिया। इस वाकये का वीडियो सामने आया है। राष्ट्रपति का मेट्रो में सफर करने का एक वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH | President Droupadi Murmu takes a metro ride in Delhi. pic.twitter.com/Elc2pdUmHJ
— ANI (@ANI) February 7, 2024
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सतर्क दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो में राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारी मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ये भी पढ़े : Ahaan Panday: आ गया YRF का नया सितारा, मोहित सूरी को मिली लॉन्चिंग की जिम्मेदारी, इस फेमस फैमिली से है नाता
वीडियो में राष्ट्रपति मेट्रो की सीट पर बैठ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पीली कलर की साड़ी और मस्टर्ड कलर का स्वेटर पहना हुआ है। राष्ट्रपति की इस यात्रा का उद्देश्य दिल्लीवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था।
ये भी पढ़े : Maharashtra: ‘अजित पवार को NCP मिलना मोदी की गारंटी’, उद्धव गुट के सांसद संजय राउत बोले- ‘शरद पवार अभी भी…’

