Chhattisgarh: हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, दो युवक घायल, पुलिस बल तैनात

कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में हिंदू संगम का आयोजन किया जा रहा है। बीते कल यानी मंगलवार को शाम 7.30 बजे मंच पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। अचानक चाकूबाजी हुई। इसमें दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया।

0
364

न्यूज़लिंक हिंदी, छत्तीसगढ़। कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में हिंदू संगम का आयोजन किया जा रहा है। बीते कल यानी मंगलवार को शाम 7.30 बजे मंच पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। अचानक चाकूबाजी हुई। इसमें दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया।

ये रहा पूरा मामला
कबीरधाम एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि हिंदू संगम में दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमे एक पक्ष के बहन के साथ छेड़खानी करने की बात को लेकर दूसरे पक्ष योगेश यादव पिता दिनेश यादव, निवासी बांधाटोला उसके साथी परदेशी ध्रुवे पिता कुमार ध्रुवे 19 वर्ष बांधाटोला के साथ मारपीट हुई। विवाद- मारपीट के दौरान युवक योगेश यादव को सिर में चोट लगी है।

डॉक्टर ने धारदार चाकू की चोट बताई है। बता दे कि युवक को सात टांके लगे हैं। उसे जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। वहीं देर रात तक इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद रात के समय कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur News: प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर पिता की हुई मौत, बेटा देखता रह गया…जानें घटना के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here