Delhi: संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, फर्जी दस्तावेज के सहारे घुसा युवक, पूछताछ जारी

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया जब वह गृह मंत्रालय की ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था।

0
320

न्यूज़लिंक हिंदी। संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया जब वह गृह मंत्रालय की ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था इसकी पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा इसकी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक ये किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी है।

ये भी पढ़े : Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

आरोपी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक ये किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि गृह मंत्रालय का दफ्तर नार्थ ब्लाक में स्थिति है। यह इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है।

ये भी पढ़े : Ahaan Panday: आ गया YRF का नया सितारा, मोहित सूरी को मिली लॉन्चिंग की जिम्मेदारी, इस फेमस फैमिली से है नाता

लोकसभा की सुरक्षा में हुई थी चूक
लोकसभा में बीते साल 13 दिसंबर को दो युवक दर्शक दीर्घा से डेस्क पर कूदे और कलर स्मॉग निकालने लगे। इस दौरान पूरे हॉल में धुंआ हो गया। वहीं, उनके साथी भी संसद के बाहर इसी तरह का प्रदर्शन कर लगे। आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया था कि उनका मकसद मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना था। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here