न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन शुक्रवार यानी आज अयोध्या पहुँचे। उन्होंने यहाँ भव्य राममंदिर के दरबार में हाजिरी लगाई। बता दे कि 19 दिनों के भीतर वे दूसरी बार अयोध्या पहुँचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे।
ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया
भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने रामलला मंदिर में प्रवेश किया और पूजा अर्चना की। वहीं मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया।
मंडलायुक्त आवास पहुंचे
रामलला के दरबार में दर्शन और पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं। बता दे कि वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करेंगे।
ये भी पढ़ें : Loksabha Election 2024: देखिए हमारा खास कार्यक्रम, “जनता का गणित”#Video

