Kanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, 8 घायल

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूली वैन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय वैन में 9 बच्चे सवार थे।

0
396

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूली वैन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय वैन में 9 बच्चे सवार थे। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों की गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं चार बच्चे बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराए गए हैं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।जानकारी के मुताबिक थाना अरौल क्षेत्र में मौजूद जीपीआरडी स्कूल के बच्चे छुट्टी होने के बाद वैन से घर जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक बच्चों से भरी स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़े: हल्द्वानी हिंसा का खौफनाक मंजर, स्थानीय महिलाओं के सलवार सूट पहनकर बचाई पुलिस ने अपनी जान

हादसे में यश तिवारी (13 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि अनिका (6 वर्ष), यश वर्मा (12 वर्ष), अभिनंदन (11 वर्ष), सूर्यकांत (12 वर्ष), कृतिका (12 वर्ष) देवांक (6 वर्ष), यश तिवारी (13 वर्ष), समृद्धि (10 वर्ष), निष्ठा (8 वर्ष) घायल हो गए। इसमें चार की हालत गंभीर है। उनका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़े: 13 फरवरी को AAP करेगी बैठक, तीन राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम होंगे तय

डीएम ने बताया कि इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। शेष घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। एक टीम गठित कर दी है, जो की एडीएम के नेतृत्व में बनाई गई है। इसमें एसडीएम बिल्हौर, बेसिक शिक्षा अधिकारी और परिवहन के एक अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह टीम घटना के हर पहलुओं की जांच करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here