Chandigarh: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए बस सर्विस शुरू, जानें कितने घंटे का होगा सफर, पढ़ें पूरी खबर

परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी।

0
365

न्यूज़लिंक हिंदी। भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए चंडीगढ़ से अयोध्या तक की सीधी बस सेवा शुरू की गई। बता दे कि चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बस को हरी झंडी दिखाई। बस को रवाना करने के बाद उच्च अधिकारियों ने सभी का मुंह मीठा कराते हुए आम लोगों में भी लड्डू बांटे।

आपको बता दे कि इस सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर तय करना होगा। सीटीयू पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चला रहा है।

परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिये 1706 रुपये का किराया तय किया गया है।

लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी
हालांकि इस बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा। वहीं अयोध्या के लिए अगर सीटीयू की बस शुरू होने से लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। क्योंकि चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अभी अयोध्या जाने के लिए अंबाला से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ
अभी हाल फिलहाल में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है और बसों में फुटफॉल भी बढ़ा है।

ये भी पढ़ें :Haldwani Violence: पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट…मुख्यमंत्री धामी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here