अमित शाह ने बड़ा एलान करते हुए कहा- लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू हो जाएगा।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है। आपको बता दे कि इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू हो जाएगा।

सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी
अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।”

कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां….
अमित शाह ने कहा कि यह भी कांग्रेस का वादा है। उन्होंने कहा, “जब देश का विभाजन हुआ और वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था। उस दौरान वह सभी भारत में भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आइए, आपको यहां नागरिकता दी जाएगी।”

आगे उन्होंने कहा, “हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए को लेकर गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। सीएए केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।”

ये भी पढ़ें : Agra: सेमेस्टर परीक्षाएं हुई स्थगित, जानें क्यों किया गया ये बदलाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here