Jalandhar: छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, जानें पूरा मामला

बता दे कि यह प्रोफेसर एक साल पहले ही इंस्टीट्यूट में आया है। जानकारी अनुसार एमबीए के साथ-साथ पीएचडी कर रही लड़कियां भी प्रोफेसर से पीड़ित हैं।

0
244

न्यूज़लिंक हिंदी, चंडीगड़। जालंधर में एक इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दे कि एमबीए विभाग की स्टूडेंट्स ने अपने ही प्रोफेसर पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद से ही हंगामा मच गया है।

यह शिकायत अब महिला सेल के पास भी पहुंच चुकी है। मामले की जांच चल रही है। बता दे कि यह प्रोफेसर एक साल पहले ही इंस्टीट्यूट में आया है। जानकारी अनुसार एमबीए के साथ-साथ पीएचडी कर रही लड़कियां भी प्रोफेसर से पीड़ित हैं।

हालांकि जालंधर की देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं मीडिया के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। छात्राओं के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : अमित शाह ने बड़ा एलान करते हुए कहा- लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here