सतना के अस्पताल में मूवी 3 ईडियट्स की तरह देखने को मिला नजारा, बीमार पिता को बाइक से इमरजेंसी वॉर्ड लेकर पहुंचा युवक

मध्य प्रदेश के सतना में जिला अस्पताल में शनिवार रात लोगों को एक फ़िल्मी नजारा देखने को मिला है। फिल्म 3 ईडियट्स की तरह नीरज गुप्ता नामक युवक अपने बीमार पिता कामता गुप्ता को बाइक में बिठाकर सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस गया।

0
439

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के सतना में जिला अस्पताल में शनिवार रात लोगों को एक फ़िल्मी नजारा देखने को मिला है। फिल्म 3 ईडियट्स की तरह नीरज गुप्ता नामक युवक अपने बीमार पिता कामता गुप्ता को बाइक में बिठाकर सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। सिक्योरिटी गार्ड रोकता रह गया, लेकिन पिता की हालत गंभीर थी इसलिए युवक ने किसी की एक न सुनी। पता चला कि युवक इसी अस्पताल में कार्यरत है।

ये भी पढ़े : UP Politics: CM योगी का सपा प्रमुख पर तंज, ‘अखिलेश जी डरते थे, कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें…’, सदन में खूब लगे ठहाके

जिला अस्पताल में इस हुई इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को गार्ड रोकता नजर आ रहा है, वहीं युवक अपने पिता की गंभीर हालत का हवाला देता है। इस घटना के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए तो कुछ ने वायरल वीडियो देखकर युवक की तारीफ कर डाली। कुछ ने कहा कि इस युवक ने 3 इडियट्स मूवी की याद दिला दी, जिसमें एक दोस्त दूसरे के पिता को बाइक से लेकर डायरेक्ट अस्पताल के अंदर घुस जाता है।

ये भी पढ़े : Kangana Ranaut ने किया खुलासा, क्या देश की पीएम बनना चाहती हैं कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने दे दिया जवाब

पिता की गंभीर हालत होने पर भले ही युवक ने ये फैसला लिया हो, पर जिला अस्पताल में फिल्मी अंदाज में घुसाने के मामले में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी एक्शन लेने की बात कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी एल के तिवारी ने कहा, यह मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है, जिसके फुटेज भी देखने को मिले हैं।

जिला अस्पताल में मरीज को लाने और ले जाने के लिए वार्ड वाइज सिक्योरिटी गार्ड, स्ट्रेचर, सभी चीज की व्यवस्था है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई ऐसा कार्य करता है तो यह उचित नहीं है। नीरज गुप्ता नामक व्यक्ति जिला अस्पताल में आऊट सोर्स है या फिर रेगुलर कर्मचारी है, इसके बारे में पूरी जानकारी लेकर मामले पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here