न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कई दिनों की राहत वाली धूप के बाद एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। बीते कल यानी सोमवार की शाम से ही बादल आने शुरू हो गए थे, देर रात शहर के अधिकांश हिस्सों में थोड़ी बहुत हल्की बारिश भी हुई।
सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 फरवरी को भी दिन भर बादलों के बीच अलग-अलग जगहों पर कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड में फिर से इजाफा होने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़ें : Kisan Andolan: पैरा मिलिट्री फोर्स की 122 कंपनियां तैनात, किसानों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, सख्त कार्रवाई के आदेश
रात में ठंड थोड़ी बढ़ गई
मौसम विभाग के डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसकी वजह से दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। सोमवार को दिन का तापमान भी रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि देर रात उत्तर और दक्षिण के कई इलाकों में वर्षा हुई। इसकी वजह से रात में ठंड थोड़ी बढ़ गई।
ये भी पढ़ें : Gyanvapi Case: पूजा करने की अनुमति देकर, आदेश का विरोधाभासी आदेश दिया -मस्जिद पक्ष का आरोप, मंदिर पक्ष ने किया विरोध

