Kanpur: हैलट में 100 करोड़ की लागत से बनेगा वातानुकूलित ओपीडी ब्लॉक, शासन ने दिखाई हरी झंडी

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि नया ओपीडी ब्लॉक छह तल का होगा। इसके अलावा वाहनों को खड़ा करने के लिए बेसमेंट भी बनेगा। डॉ. काला ने बताया कि अधिक रोगी आने पर संभालना मुश्किल पड़ जाता है। नए ब्लॉक में रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी।

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। हैलट अस्पताल में 100 करोड़ रुपये की लागत से छह तल का नया वातानुकूलित ओपीडी ब्लॉक बनेगा। इसकी व्यवस्था संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ की ओपीडी की तरह बनाई जाएगी। बता दे कि नए ब्लॉक में मौजूदा ओपीडी से चार गुना अधिक रोगी आसानी से आ सकेंगे। साथ ही ब्लाॅक के अंदर जेनरिक दवाओं के मेडिकल स्टोर की भी व्यवस्था रहेगी।

नए ओपीडी ब्लॉक को शासन की हरी झंडी मिल गई
जानकारी अनुसार हर विभाग का विशेष ओपीडी सब ब्लॉक रहेगा, जिसमें रोग से संबंधित विभिन्न क्लीनिक संचालित की जाएंगी। हैलट ओपीडी के भवन में चार हजार से अधिक रोगी आने पर जगह नहीं रहती और रोगियों को बाहर तक लाइन लगानी पड़ती है। नया ओपीडी ब्लॉक बन जाने पर करीब 16 हजार रोगी आ सकेंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नए ओपीडी ब्लॉक को शासन की हरी झंडी मिल गई है।

रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि नया ओपीडी ब्लॉक छह तल का होगा। इसके अलावा वाहनों को खड़ा करने के लिए बेसमेंट भी बनेगा। डॉ. काला ने बताया कि अधिक रोगी आने पर संभालना मुश्किल पड़ जाता है। नए ब्लॉक में रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी। हर तल पर दो विभाग की ओपीडी रहेगी।इससे विभिन्न ओपीडी के रोगी एक जगह नहीं भीड़ बढ़ा पाएंगे। इसके साथ ही विभागों की विशिष्ट क्लीनिक भी साथ में चलेंगी।

ओपीडी के अंदर ही डायग्नोस्टिक एरिया भी रहेगा। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी आदि के लिए रोगियों को ओपीडी के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नए ब्लॉक में भी महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग रोगी पर्चा काउंटर रहेगा।

रिकार्ड सेक्शन का भवन पुराना हो गया
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बालरोग और स्त्री रोग विभाग की ओपीडी भी इस ब्लॉक में चलेगी। अभी स्त्री रोग की ओपीडी जच्चा-बच्चा अस्पताल में चलती है। ओपीडी ब्लॉक जीटी रोड की तरफ प्रस्तावित है। इससे रोगियों को आने में आसानी रहेगी। रिकार्ड सेक्शन का भवन पुराना हो गया। भवन को गिराकर ओपीडी ब्लॉक में मिला दिया जाएगा और आगे बताया कि पुरानी ओपीडी में कक्ष कम हैं। ओपीडी ब्लॉक में टीचिंग चैंबर भी रहेंगे, जिसमें छात्रों को विशिष्ट केस के बारे में पढ़ाया जा सकेगा।

ओपीडी ब्लॉक पूरी तरह ई-हॉस्पिटल से जुड़ा रहेगा
उन्होंने बताया कि नया ओपीडी ब्लॉक पूरी तरह ई-हॉस्पिटल से जुड़ा रहेगा। डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन रहेंगी। डॉक्टर के चैंबर पर के सामने डिस्प्ले बोर्ड पर रोगी का नंबर प्रदर्शित होगा। किसी रोगी को आवाज देकर नहीं बुलाना पड़ेगा। विशेषज्ञ के मोबाइल फोन पर भी जांच रिपोर्ट आ जाया करेगी।

ये भी पढ़ें : बिहार: सुप्रीम कोर्ट से तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here