न्यूज़लिंक हिंदी, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने करोड़ों रुपये के राशन घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह कई महानगर के स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। ईडी की 8 से 10 टीमें जांच के लिए निकली हैं।
अन्य स्थानों पर छापेमारी की
अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय बलों के साथ ईडी की टीमों ने साल्ट लेक, काइखली, मिर्जा गालिब स्ट्रीट, हावड़ा और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें व्यवसायी और घोटाले में पहले गिरफ्तार किए गए लोगों से करीबी जुड़े लोग शामिल हैं।
मंत्री और एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया
एक ईडी अधिकारी ने बताया, “ये छापे राशन वितरण घोटाले से जुड़े हैं। हमें पहले ही गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद इन लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली है।” जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में राशन वितरण में अनियमितताओं में उनकी कथित संलिप्तता के लिए राज्य के एक मंत्री और एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया है।
कई जगहों पर जांच एजेंसी पहुंचने वाली है
बागुइओ स्थित एक आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम साल्ट लेक आईबी ब्लॉक भी पहुंची, वहां भी टीम एक घर में तलाशी ले रही है। ईडी ने बागुईआटी थाने के हल्दीराम स्थित पीएस मैग्नम में भी एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा भी कई जगहों पर जांच एजेंसी पहुंचने वाली है।
ये भी पढ़ें : Kisan Andolan: दिल्ली कूच करेंगे पंजाब के किसान, केंद्र के साथ बैठक में मांगों पर नहीं बनी बात

