Varanasi: पीएम मोदी 23 फरवरी को काशी दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

अमूल प्लांट समेत 4200 करोड़ की लागत से बन रही 21 परियोजनाओं का लोकार्पण व 30 एकड़ परिक्षेत्र में भेल की दूसरी इकाई समेत 2000 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

0
291

न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। दो दिनी कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को काशी आएंगे। इसके अगले दिन यानी 23 फरवरी को करखियांव एग्रो पार्क में 500 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अमूल प्लांट समेत 4200 करोड़ की लागत से बन रही 21 परियोजनाओं का लोकार्पण व 30 एकड़ परिक्षेत्र में भेल की दूसरी इकाई समेत 2000 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

बता दे कि प्रधानमंत्री 6200 करोड़ की 33 परियोजनाओं वाराणसी में लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। पीएम का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अभी कोई प्रोटोकाल जारी नहीं है।

सीएम योगी ने पीएम के दौरे की तैयारी का लिया जायजा
सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम के दौरे की तैयारी का जायजा लेने मंगलवार को काशी पहुंचे थे। एक कार्यक्रम के तहत सीएम को बुधवार की सुबह अमूल प्लांट का निरीक्षण करना था। बरसात के कारण मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड न जाकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वाहन से सीधे करिखयांव एग्रो पार्क पहुंच गए।

ये भी पढ़ें :Farmers Protest: हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं ठप, मार्च जारी रखने की हुई घोषणा, बॉर्डर पर और सख्त हुई पहरेदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here