न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। सचेंडी की बाजार से सामान लेने गई एक आठवीं की छात्रा की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। बता दे कि इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सचेंडी थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव निवासी शिवानी कुरील पुत्री रामप्रताप बीते कल यानी मंगलवार की दोपहर को बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। तभी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उस किशोरी की मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया की मृतिका आठवीं की छात्रा थी। पिता शराब के गोदाम में काम करते हैं। मृतका सीडी बाजार से घर का सामान लेने गई थी तभी हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें : Mahua Moitra ने बयान देते हुए कहा- भाजपा उन नेताओं को ज्वाइन करा रही है, जिन्हें कभी भ्रष्ट कहती थी

