Kisan Andolan: 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात, किसानों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 30,000 आंसू गैस के गोले का ऑर्डर दिया है। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने का आदेश दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के किसानों को किसी भी कीमत पर दिल्ली में एंट्री नहीं करने देंगे।

0
337

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। वर्ष 2020 की तरह दिल्ली पुलिस इस बार कोई गलती नहीं करना चाहती। बता दे कि पिछली बार किसान दिल्ली में घुसकर सीमाओं पर सड़क पर ही बैठ गए थे। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पुलिस आयुक्त को किसानों को किसी भी सूरत में दिल्ली में नहीं घुसने देने के आदेश दिए हैं। ऐसे में पुलिस ने इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।

दिल्ली पुलिस ने 30,000 आंसू गैस के गोले का किया ऑर्डर
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 30,000 आंसू गैस के गोले का ऑर्डर दिया है। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने का आदेश दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के किसानों को किसी भी कीमत पर दिल्ली में एंट्री नहीं करने देंगे। दिल्ली पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है।

30 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
गाजीपुर, सिंघु व टीकरी बॉर्डर और नई दिल्ली जिले में ही 30 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था की खुद कमान संभाल रखी है। वे सुबह से ही बॉर्डरों पर पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।

स्पेशल पेट्रोलिंग करवाई जा रही
नई दिल्ली जिला पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि जिले में ही 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। गृहमंत्री, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य वीवीआईपी जगहों की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण जगहों पर पिकेट व स्पेशल पेट्रोलिंग करवाई जा रही है।

उपराज्यपाल से अनुमति मांगी जाएगी
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने नहीं देगी। अगर किसान किसी तरह प्रवेश कर गए तो उन्हें छत्रसाल स्टेडियम में प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, अभी दिल्ली सरकार ने स्टेडियम को डिटेंशन सेंटर बनाने से इंकार कर दिया है। स्टेडियम में प्रदर्शन के लिए उपराज्यपाल से अनुमति मांगी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Haldwani Violence: पत्थरबाज बुर्काधारी महिलाएं पुलिस की रडार पर, आज भी बंद रहेगा इंटरनेट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here