यूपी में कल प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, प्रियंका वाड्रा करेंगी भाई का स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उप्र में राहुल की यात्रा ऐतिहासिक होगी। काशी में उनका भव्य स्वागत होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को बिहार से उप्र के चंदौली में प्रवेश करेगी। बता दे कि चंदौली में यात्रा का स्वागत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।

न्याय यात्रा में अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। अखिलेश ने पहले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने का एलान कर दिया था।

काशी में उनका भव्य स्वागत होगा- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उप्र में राहुल की यात्रा ऐतिहासिक होगी। काशी में उनका भव्य स्वागत होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राहुल की यात्रा उप्र में प्रवेश के बाद 16 फरवरी को अवधूत भगवान राम की धरती चंदौली के पड़ाव में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गोलगड्डा से सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी।

श्रीकाशी विश्वनाथधाम में दर्शन-पूजन के बाद राहुल गोदौलिया में वाहन से ही जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इस यात्रा में काशी की जनता, प्रबुद्धजन, व्यापारी, किसान, बुनकर समेत हजारों युवा शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : रायबरेली की जनता के नाम सोनिया गांधी ने लिखा भावुक पत्र, ‘अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here