UP: अखिलेश यादव को शहाबुद्दीन बरेलवी ने लिखा पत्र, बोले- मुसलमानों के जज्बात एवं एहसास को ठेस न पहुंचाएं

इससे स्पष्ट है कि आप लोकसभा में भाजपा के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतारने की मंशा रखते हैं। लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ जिस उम्मीदवार की घोषणा की गई है। उससे भी यही प्रतीत होता है कि भाजपा को वॉकओवर दे दिया गया है।

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। बता दे कि इसमें अखिलेश को इंडिया गठबंधन से धोखा न करने की नसीहत दी है। यह भी कहा है कि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन धर्म नहीं निभाया तो माना जाएगा कि वह किसी न किसी रूप में भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

समाज के लोगों को तकलीफ हुई
अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि आप पीडीए अभियान चला रहे हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में मुसलमानों ने 98 प्रतिशत वोट देकर ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने का कार्य किया। मुसलमानों के इतने समर्थन के बाद भी राज्यसभा की सीट के लिए एक भी मुसलमान नहीं उतारा गया। इससे समाज के लोगों को तकलीफ हुई है।

सपा ने उम्मीदवार उतार कर गठबंधन धर्म नहीं निभाया
आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी लेकिन सपा ने उम्मीदवार उतार कर गठबंधन धर्म नहीं निभाया। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में सपा की अच्छी स्थिति है लेकिन नकारात्मक रवैए की वजह से रालोद गठबंधन से अलग हो चुका है। अब सपा की ओर से यही नकारात्मक रवैया कांग्रेस के प्रति भी अपनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : रायबरेली की जनता के नाम सोनिया गांधी ने लिखा भावुक पत्र, ‘अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी…

भाजपा को वॉकओवर दे दिया गया
बरेलवी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की ओर से कांग्रेस को गलत सीटें दी जा रही हैं। इससे स्पष्ट है कि आप लोकसभा में भाजपा के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतारने की मंशा रखते हैं। लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ जिस उम्मीदवार की घोषणा की गई है। उससे भी यही प्रतीत होता है कि भाजपा को वॉकओवर दे दिया गया है।

मुसलमानों के जज्बात एवं एहसास को ठेस न पहुंचाएं
कांग्रेस की तारीफ करते हुए बरेलवी ने लिखा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में नफरत के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। वह संविधान बचाने, अमन पसंद लोगों को एकजुट करने में जुटे हैं। ऐसे में सपा को साथ देना चाहिए। भाजपा को रोकने के लिए सपा और कांग्रेस को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में फिरकापरस्त ताकतों को मजबूत करने की गलती न करें। मुसलमानों के जज्बात एवं एहसास को ठेस न पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें : यूपी में कल प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, प्रियंका वाड्रा करेंगी भाई का स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here