Sandeshkhali violence: सिलीगुड़ी में भाजपा का प्रदर्शन, DSP पर शुभेंदु ने लगाया बूट से मारने का आरोप, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी में प्रदर्शन किया। बता दे कि इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। हालांकि हिंसा को देखते हुए संदेशखाली में धारा 144 लागू की गई है।

0
242

न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी में प्रदर्शन किया। बता दे कि इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। हालांकि हिंसा को देखते हुए संदेशखाली में धारा 144 लागू की गई है।

हम कानून का पालन करने वाले लोग
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु ने संदेशखाली हिंसा को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘हमारा मिशन संदेशखाली पहुंचना और गिरफ्तार हुए लोगों के परिजनों से मिलना है। हम उनके व्यवहार के अनुसार जवाब देंगे, लेकिन हम कानून का पालन करने वाले लोग है।’

मुझे अपने बूट से मारा
शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘पुलिस अधिकारी अमीन-उल-हक ने मुझे अपने बूट से मारा। उन्होंने ऐसा एक विपक्ष के नेता के साथ किया। मैं कुछ देर विरोध करूंगा और अगर वे अपने निर्णय पर फिर से विचार नहीं करते हैं तो मैं हाई कोर्ट में जाऊंगा। एक मामूली डीएसपी ने चार बार के विपक्ष के नेता को मारा। यह किस तरह का व्यवहार है।’

हम कलकत्ता हाई कोर्ट में जाएंगे
उन्होंने आगे कहा, ‘धारा 144 का उल्लंघन केवल शुभेंदु अधिकारी के मामले में हुआ, क्योंकि उसने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था। क्योंकि वह भाजपा और विपक्ष का नेता है। कल हम कलकत्ता हाई कोर्ट में जाएंगे। कोई मुझे नहीं रोक सकता। मैं अदालत जाऊंगा और पूरे कानूनी अधिकार के साथ वापस आऊंगा।’

जानें पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दे कि संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने और उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है। वहीं महिलाओं ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

बता दें कि पिछले महीने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे।

इस हादसे के बाद से ही शाहजहां फरार है। क्षेत्र में हिंसा को देखते हुए सात ग्राम पंचायतों और उसके आसपास क्षेत्र में 19 फरवरी तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : करौली शंकर महादेव धाम: पंच दिवसीय आयोजन में आज कमलेश कपूर व तरुण सागर ने बाबा के चरणों में लगाई अपनी अर्जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here