न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। राजस्थान को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी। बता दे कि उन्होंने शुक्रवार को 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने राजस्थान की जनता को संबोधित भी किया। इसी बीच उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही…..
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या यह है कि वह दुर्गामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है।
बिजली के अभाव में कोई देश विकसित नहीं हो सकता
पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस की इसी सोच की वजह से भारत अपनी बिजली व्यवस्था के लिए बदनाम रहता था। पूरे देश में कई-कई घंटो तक अंधेरा हो जाता था। बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता। हमने सरकार में आने के बाद देश को बिजली की चुनौतियों से निकालने पर ध्यान दिया।
मोदी विरोध’, घोर मोदी विरोध
पीएम ने कहा कि मोदी को गाली देना ही कांग्रेस का एजेंडा है। जो मोदी को जितनी ज्यादा गाली दे सकता है उसे ये उतने जोर से गले लगाते हैं। मोदी कुछ भी करे, कुछ भी कहे ये उसका विरोध ही करेंगे चाहे उसमें देश का नुकसान ही क्यों न हो। कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा है- ‘मोदी विरोध’, घोर मोदी विरोध।
ये भी पढ़ें : cricket: इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले सरफराज को मिली टेस्ट क्रिकेट टीम की कैप, पिता नौशाद खान हुए भावुक

