Agra: किसान ले रहे जलसमाधि, प्रशासन के अधिकारी समझाने का कर रहे प्रयास, जानें पूरी घटना के बारे में

बता दे कि आगरा के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जलसमाधि की तैयारी कर ली है। किसानों ने साफ लफ्जों में कह दिया है कि जब तक उनकों उनकी अधिकृत भूमि का चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा। तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा।

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी, आगरा। पंजाब, हरियाणा के किसानों का एमएसपी को लेकर आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। तो वहीं सरकार का कहना है की आंदोलन न करें। बता दे कि आगरा के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जलसमाधि की तैयारी कर ली है। किसानों ने साफ लफ्जों में कह दिया है कि जब तक उनकों उनकी अधिकृत भूमि का चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा। तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा।

प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों द्वारा जलसमाधि लेने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गयी। मौके पर ज्वाइंट मजिस्टेट और एसीपी मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास फिलहाल जारी है।

किसानों ने कहा कि सन् 2009 में विकास कार्य कराने को लेकर तहसील एत्मादपुर के मौजा रायपुर, मौजा रहनकलां में किसानों की भूमि अधिकृत की गई थी। किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं दिए जाने और जमीन भी वापस न करने पर आक्रोश है।

ये भी पढ़ें : Bharat Bandh: किसान संगठनों का भारत बंद, पंजाब से हरियाणा आने वाले सब्जियों की आपूर्ति बंद, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here