UP constable recruitment exam: परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसिया हुई सक्रिय, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी एंट्री

परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को नकल माफिया और सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए सक्रिय रखा गया है। बता दे कि परीक्षा सभी 75 जिलों के 2385 सेंटर पर आयोजित की जा रही हैं।

0
371

न्यूज़लिंक हिंदी, यूपी। 60,244 पदों पर सिपाही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को चार पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करने की पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रदेश पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया है। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को नकल माफिया और सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए सक्रिय रखा गया है। बता दे कि परीक्षा सभी 75 जिलों के 2385 सेंटर पर आयोजित की जा रही हैं।

प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जिला स्तर पर डीएम पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे। उनके द्वारा परीक्षा केंद्र ड्यूटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती समेत अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गयी हैं।

अपर जिलाधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि 3 परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती हुई है। नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़न दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर नियुक्त कर्मियों में से 50 प्रतिशत डीएम और शेष केंद्र व्यवस्थापक द्वारा नियुक्त किये गये हैं।

जानकारी अनुसार परीक्षा में कुल 48, 17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें 15,48,969 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। केंद्रों पर शनिवार 17 फरवरी को प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में 12,04, 360 अभ्यर्थियों की परीक्षा देंगे, जबकि रविवार 18 फरवरी की प्रथम पाली में 12,04,361 व द्वितीय पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा में यूपी के अतिरिक्त अन्य राज्यों से 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें बिहार के 2,67,305, हरियाणा के 74,769, झारखंड के 17,112, मध्य प्रदेश के 98,400, दिल्ली के 42,259, राजस्थान के 97,277, उत्तराखंड के 14,627, पश्चिम बंगाल के 5512, महाराष्ट्र के 3151 तथा पंजाब के 3404 अभ्यर्थी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :Varanasi: युवक ने फोन कर पीएम-सीएम को जान से मारने की दी धमकी, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here