Kanpur: भाजपा नेता अंशु दिवाकर पर FIR दर्ज, किसान की बेटियों को दी एसिड फेंकने की धमकी

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में छह माह पूर्व धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन हड़पने पर किसान बाबू सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी थी।

0
326

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में छह माह पूर्व धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन हड़पने पर किसान बाबू सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी थी। अब इस मामले में पत्नी बिटान की तहरीर पर डॉ प्रियरंजन, जितेंद्र, बब्लू, शिवम सिंह, राहुल जैन, मधुर पांडेय के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। किसान की बेटी ने प्रियरंजन समेत चार पर एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ितों ने इस बार समझौते और एसिड फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े : एल्विश यादव की बढ़ेगी मुश्किल, रेव पार्टी में FSL की रिपोर्ट आई सामने, इस्तेमाल होता था सांपों का जहर

कानपुर के चकेरी में किसान बाबू सिंह की जमीन हड़पने के बाद आत्महत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता आशु दिवाकर के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक किसान की बेटी रूबी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने कहा कि आशु दिवाकर अपने विरुद्ध दर्ज हुए मामले में समझौते के लिए बराबर दबाव बना रहा है। पुलिस ने मृतक किसान की बेटी पर तेजाब फेंकने और धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़े : Ganga Barrage Accident: तेज रफ्तार कार ने कानपुर के गंगा बैराज में साइकिलिंग कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत

बता दें कि नौ सितंबर 2022 को किसान बाबू सिंह ने ट्रेन के काटकर आत्महत्या की थी। मामले में मृतक की पत्नी बिटान ने तहरीर पर भाजपा नेता रहे आरोपी डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर, शिवम सिंह चौहान, राहुल जैन, बब्लू यादव, जितेंद्र यादव और मधुर पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें राहुल जैन और मधुर पांडेय की गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल चुकी है। वहीं, जितेंद्र अग्रिम जमानत पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here