अयोध्या में राम मंदिर की ‘राग सेवा’ करने अयोध्या पहुंचीं हेमा मालिनी, एक्ट्रेस ने तस्वीरों में अपने ‘दिव्य दर्शन’ की दिखाई झलक

हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब वे पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।

0
444

न्यूज़लिंक हिंदी। हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब वे पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में, हेमा मालिनी ने राम लला के दर्शन किए हैं। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। अब अभिनेत्री अयोध्या में चल रहे ‘राग सेवा’ में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आई हैं।

हेमा मालिनी ने राम मंदिर की यात्रा की तस्वीरें की शेयर
शनिवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी ने राम मंदिर की अपनी यात्रा की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और कहा कि उन्होंने ‘राम लला के दिव्य दर्शन’ का आनंद लिया। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह मंदिर में ‘राग सेवा’ करेंगी। उन्होंने लिखा, “अभी परिवार के साथ अयोध्या में हूं और राम लला के दिव्य दर्शन का आनंद ले रही हूं। वास्तव में धन्य महसूस कर रही हूं, विशेष रूप से क्योंकि मैं राम लला के लिए मंदिर में अपनी राग सेवा करूंगीं। कई प्रतिष्ठित कलाकार पहले ही यहां प्रदर्शन कर चुके हैं और कई अन्य कतार में हैं। यह है एक दिव्य बुलावा।’

हेमा मालिनी ने किये रामलला के दर्शन
एक्टर टर्न पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने शुक्रवार 16 फरवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने अपनी इस यात्रा के बाद मीडिया से बात की और कहा कि मंदिर के निर्माण के कारण बहुत से लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। एएनआई से बात करते हुए हेमा ने कहा, ”दर्शन हुआ हमारा। हम बंबई से आये हैं और हमारा यहां। कार्यक्रम है। सब कुछ देखा, बहुत सुंदर है। अति खूबसूरत। बहुत अच्छा इंतजाम सब है।

शुक्रवार को मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद हेमा मालिनी ने मीडिया को बताया, “हमने अच्छे दर्शन किए। यहां सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं…मंदिर की वजह से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है।” अब राम मंदिर आकर रामलला के दर्शन करने वालों के लिए नई व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था के अंतर्गत विशिष्ट व सुगम दर्शन पास भी जारी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here