बिहार: हैवान पिता ने 3 बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला, आत्महत्या की कोशिश, पढ़ें पूरी खबर

एक पापी बाप ने अपने तीन बच्चों को जिंदा जलाया और खुद भी आग लगा ली। बता दे कि तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता भी गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं बच्चों की मां ने ग्रुप लोन लेकर फरार हो गई थी।

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। एक पापी बाप ने अपने तीन बच्चों को जिंदा जलाया और खुद भी आग लगा ली। बता दे कि तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता भी गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं बच्चों की मां ने ग्रुप लोन लेकर फरार हो गई थी। जिसके बाद परेशान पिता ने ये भयानक कदम उठाया। मामला कदवा थाना क्षेत्र के जाजा इलाके की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानें पूरा मामला
जानकारी अनुसार बच्चों का पिता उनकी मां द्वारा लिए गए ग्रुप लोन से परेशान था। पत्नी का कहीं कोई अता पता नहीं लग रहा था। इसलिए पिता ने गुस्से में आकर तीनों बच्चों को मार डालने का खून सवार हो गया। तीनों बच्चों को उसने जिंदा ही जला दिया। खुद भी उसने आत्महत्या की कोशिश की लेकिन उसे बचाने के लिए लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अब इस पूरे मामले पर पुलिस सिलसिलेवार जांच कर रही है।

”ये लोग ग्रुप लोन लिया हुआ था। इसको वसूली के लिए वो लोग उसे तंग करता था। सुनने में आता है कि वो लोन के दबाव में ही ऐसा किया था। ऐसा भी नहीं लग रहा है कि कोई जबरदस्ती उसे जलाया हो। पति-पत्नी के विवाद में भी वारदात हो सकती है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. रात में ही मृत बच्चों के शव को पुलिस लेकर चली गई थी। बच्चों के पिता का इलाज चल रहा है। ‘ – दिलीप साह, पूर्व मुखिया, जाजा गांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here