न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के बर्रा में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर अजय ठाकुर के दो साथियों के पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमे से टोबो शिकारी व शिवांग ठाकुर को पुलिस ने शनिवार को धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों को बर्रा से उनके घर के नजदीक से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों समेत उनकी पैरवी के लिए कथित भाजपा नेता गजेंद्र सिंह राजावत की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।
दरअसल, बर्रा के जरौली में बीती 28 जनवरी को अपना दल एस की रैली पर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने गुर्गें शिवांश ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, शिवम सोनकर, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा ने मारपीट व पथराव किया था। जिसमें चार लोग घायल हुए थे और एक दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।
पकडे गए दोनों आरोपी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। वहीं, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके अन्य साथियों की तलाश में भी पूरी ताकत झोंक दी है। सूत्रों का कहना है कि कुर्की की कार्रवाई करने का दबाव बनाकर पुलिस आरोपियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर करने में लगी है।
उधर, हिस्ट्रीशीटर अजय की तलाश में बर्रा पुलिस की एक टीम पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गई थी, लेकिन इससे पहले वह फरार हो गया। इंस्पेक्टर बर्रा दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों को दामोदरनगर के वैष्णो माता मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। दावा किया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

