Rashmika Mandanna ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, “मैं मौत के मुंह से निकली हूं…”,एक्ट्रेस ने बताई आपबीती

साउथ सिनेमा के बाद अब बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। 'एनिमल' फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है।

0
378

न्यूज़लिंक हिंदी। साउथ सिनेमा के बाद अब बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। ‘एनिमल’ फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच रश्मिका को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।

ये भी पढ़े : Kanpur: कम उम्र में अपराध की दुनिया का बड़ा नाम ‘अजय ठाकुर’…फरार, हिस्ट्रीशीटर के दो साथी गिरफ्तार, पढ़े मामला

दरअसल, नेशनल क्रश के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बाल-बाल बची हैं। वह जिस फ्लाइट में ट्रैवल कर रही थीं। उसकी एमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी थी। इस घटना से एक्ट्रेस और फ्लाइट में मौजूद यात्री काफी डर गए। रश्मिका खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी और कहा कि वह मौत से बचकर आई हैं। रश्मिका ने फ्लाइट में बैठे हुए एक फोटो शेयर की।

बता दें रश्मिका मंदाना ने मुंबई से हैदराबाद तक का सफर तय किया था। जिसमें वह एक्ट्रेस श्रद्धा दास के साथ सीट पर बैठी नजर आ रहीं हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- यह सिर्फ एक जानकारी है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से फ्लाइट 30 मिनट बाद मुंबई के लिए वापसी हुई। इस हादसे में जान का खतरा बना था, हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सारे यात्री सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur: महाराष्ट्र के पुणे में हुई 44वीं मास्टर्स एथलेटिक्स नेशनल चैम्पियनशिप में कानपुर को मिले तीन पदक, इन्होंने बढ़ाया प्रदेश का मान

फ्लाइट में हुई तकनीकी खराबी
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि फ्लाइट टेक ओवर होने के बाद 30 मिनट बाद वापस मुंबई आ गई, जिससे की उसकी तकनीकी खराबी की जांच की जा सके। घटना में किसी को चोट नहीं आई। वहीं, रश्मिका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह और एक्ट्रेस श्रद्धा दास हंसते हुए दिख रही हैं। कैप्शन में उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शामिल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here