न्यूज़लिंक हिंदी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज से शुरू हो गई है। प्रयागराज पहुंचते ही वह आनंद भवन गए हैं। कुछ देर में स्वराज भवन से राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से ही बालसन चौराहे से लेकर स्वराज भवन तक नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, जून तक बढ़ाया गया कार्यकाल
उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं। बता दे की पूरा इलाका कांग्रेस के झंडा, बैनर, होर्डिंग और राहुल गांधी के चित्रों और कटआउट पोस्टर से पट गया है। इसके साथ ही यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।
ये भी पढ़े : UP Politics: अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका, महासचिव सलीम शेरवानी ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप
राहुल गांधी करीब चार बजे प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां आने के बाद वह आनंद भवन गए हैं। वहां से निकलने के बाद यात्रा की शुरूआत हो सकती है। कटरा में जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया है। स्वराजभवन से निकलकर राहुल गांधी इलाहाबाद विश्वविद्यालय होते हुए कटरा में पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा भी प्रस्तावित है।

