बेगम हलाला कर तुरंत वापस कर दी जाती है….सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Kanpur के खतना स्पेशलिस्ट का विजिटिंग कार्ड

0
378
कानपुर के हाजी लल्लू के विजिटिंग कार्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है।

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। हमारे यहां बेगम हलाला करने के बाद तुरंत वापस कर दी जाती है… इस टैग लाइन के साथ रविवार को एक विजिटिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल विजिटिंग कार्ड खतना स्पेशलिस्ट हाली लल्लू का है।

विजिटिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाबूपुरवा पुलिस हाजी लल्लू को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। हाजी ने फर्जी तरीके से विजिटिंग कार्ड एडिट कर वायरल करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छोटा बजरिया बाबूपुरवा निवासी हाजी लल्लू ने बताया कि वह खतना के स्पेशलिस्ट है।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता ले रहे हिस्सा

उनका एक विजिटिंग कार्ड रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल विजटिंग कार्ड में हाजी लल्लू की फोटो, पते व मोबाइल नंबर के साथ टैग लाइन लिखी हुई थी। सोशल मीडिया पर विजिटिंग कार्ड वायरल होने के बाद मामले को बाबूपुरवा पुलिस ने संज्ञान में लिया।

बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह ने हाजी लल्लू से जानकारी की तो पता चला कि किसी ने कार्ड को एडिट कर वायरल कर दिया है। हाजी लल्लू ने बताया कि पिछले एक साल कोई उनके पीछे पड़ा हुआ है। जिसकी सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि कोई परेशान होने के लिए ऐसा काम कर रहा है। एसीपी अमरनाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here