न्यूज़लिंक हिंदी, तमिलनाडु। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के सोने और हीरे के आभूषणों को कर्नाटक कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है। बता दे कि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि 27 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भौतिक साक्ष्य का हिस्सा 6 और 7 मार्च को तमिलनाडु सरकार को सौंप दिए जाएंगे।
जानकारी अनुसार कोर्ट ने उन पर लगाए गए 100 करोड़ रुपये के जुर्माने को जुटाने के लिए संपत्ति के मूल्य को अनलॉक करने का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं 20 किलो को बेचा या नीलाम करने की अनुमति मिली। बाकी के गहने उनके परिवार के पास रहेंगे, क्योंकि ये गहने उन्हें अपनी से विरासत में मिले थे।
तमिलनाडु सरकार को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया
सिटी सिविल और सेशन कोर्ट की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश एच ए मोहन ने पिछले महीने सामानों को तमिलनाडु सरकार को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु सरकार इन सोने और हीरे के आभूषणों पर जल्द ही अपना फैसला सुनाएगी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा कर्नाटक में किया गया था।
अदालत के न्यायाधीश ने कहा कि गहनों की नीलामी करने के बजाय, उन्हें तमिलनाडु सरकार को सौंपना बेहतर रहेगा। भुगतान चेन्नई में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जयललिता से संबंधित खाते में सावधि जमा से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Kanpur: डीएवी कॉलेज में लॉयर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिये मतदान जारी, कल आएगा रिजल्ट

