UP Weather: मौसम का पलटवार, तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बीती देर रात कई जगहों पर बारिश हुई तो कही आँधी आयी। बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ से बने चक्रवाती हवा दबाव ने वर्षा के बादलों को शहर के पास तक लाकर वापस उत्तर दिशा में घुमा दिया। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार की शाम को बिजली गिरने और वर्षा की चेतावनी भी जारी की।

0
388

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। बीती देर रात कई जगहों पर बारिश हुई तो कही आँधी आयी। बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ से बने चक्रवाती हवा दबाव ने वर्षा के बादलों को शहर के पास तक लाकर वापस उत्तर दिशा में घुमा दिया। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार की शाम को बिजली गिरने और वर्षा की चेतावनी भी जारी की लेकिन, अब बुधवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है।

बता दे कि शहर में हवा की औसत गति नौ किमी प्रति घंटा तक बनी रही। पश्चिम से आ रही चक्रवाती हवा के साथ बादलों के आने और अचानक बदली स्थितियों में बारिश नहीं हुई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव लगातार हो रहा है। बादलों के अचानक घूम जाने की वजह से मंगलवार को वर्षा नहीं हुई लेकिन, बुधवार को हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। वर्षा और तेज हवा का मौसम गुजरने के बाद सर्दी एक बार फिर लौट सकती है।

ये भी पढ़ें : UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी, 23 सेक्टर 171मजिस्ट्रेट तैनात

मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश और गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बारिश होने से दिन का तापमान भी पांच डिग्री तक गिरने की संभावना है। शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा लेकिन सुबह कोहरा रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here