India-China: 21वें दौर की हुई सैन्य वार्ता, LAC पर कई मुद्दों पर बनी सहमति, पढ़ें पूरी खबर

बता दे कि इस मामले से परिचित लोगों ने कहा, कि सोमवार को हुई वार्ता में पिछले साढ़े तीन साल से अधिक गतिरोध वाले कई बिंदुओं पर पर समाधान के लिए कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाए गए हैं।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। बता दे कि भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों में एक बार फिर उच्च लेवल सैन्य वार्ता हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास हुई सैन्य वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति जताई।

स्पष्ट कदम नहीं उठाए गए
उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के दौरान LAC से सटे क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया। बता दे कि इस मामले से परिचित लोगों ने कहा, कि सोमवार को हुई वार्ता में पिछले साढ़े तीन साल से अधिक गतिरोध वाले कई बिंदुओं पर पर समाधान के लिए कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाए गए हैं।

शांति बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई
विदेश मंत्रालय ने कहा, कि दोनों पक्षों ने दोस्ताना और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत में इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों सैन्य और राजनयिक के माध्यम से आगे की राह पर बातचीत बनाए रखने पर सहमति जताई है। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन पर शांति बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।

ये भी पढ़ें : UP Weather: मौसम का पलटवार, तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here