UP News: स्वामी और शेरवानी के बाद सपा को फिर बड़ा झटका, योगेंद्र तोमर ने दिया राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के पार्टी छोड़ने के बाद सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के पार्टी छोड़ने के बाद सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेज दिया है।

ये भी पढ़े : उन्नाव में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, न्याय यात्रा के दौरान एक युवक बिना परमिशन उड़ा रहा था ड्रोन…पुलिस ने पकड़ा

सपा प्रमुख को लिखी चिट्ठी में योगेंद्र ने कहा कि आपको अवगत ही है कि देश में अपनी ईमानदारी, लोकप्रियता, साफ सुथरी छवि एवं व्यवहारकुशलता के लिए ख्यातिप्राप्त, समाजवादी नीतियों के प्रति समर्पित तथा 5 बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के साथ ही मैंने सपा ज्वाइन की थी और पूरी निष्ठा, कर्मठता व समर्पण के साथ पार्टी की सेवा करता रहा हूं और वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय सचिव के पद का दायित्व निर्वहन कर रहा हूं।

उन्होंने लिखा- आप जानते ही होंगे कि शेरवानी एक ओर जहां देश के अल्पसंख्यक समाज में लोकप्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर वह अपनी सेक्युलर छवि की बदौलत सामान्य वर्ग की जातियों विशेष तौर पर ठाकुरों एवं ब्राह्मणों तथा पिछडे वर्ग के मध्य भी उन्होंने अपनी स्वीकार्यता दर्ज की है एवं यही कारण है कि वह सपा की मजबूती में अपना अहम योगदान करते रहे हैं।

ये भी पढ़े :  Kanpur पहुंचे राहुल गांधी बोले- हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं… हाफ टी-शर्ट बनी चर्चा

ठाकुर ने लिखा- मैंने अब तक राजनीति सलीम शेरवानी के साथ की है और अब वह सपा से अलग हो गये है, तो ऐसी स्थिति में सपा में काम करने का अब मेरे लिए कोई औचित्य नहीं रह गया है। अतः मैं सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here