Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह बनीं जैकी भगनानी की दुल्हनिया, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को फाइनली शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गोवा में शादी रचाई।

0
369

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को फाइनली शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गोवा में शादी रचाई। शादी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर जैसी कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने जैसे ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, सेलिब्रिटीज और फैन की बधाइयों का तांता लग गया।

रकुल ने शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, ये आज और हमेशा के लिए मेरे हैं। रकुल की इस पोस्ट पर कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। अब बात करें रकुल और जैकी के ब्राइडल लुक की, तो दोनों ने बॉलीवुड प्रथा को अपनाते हुए अपनी शादी के लिए पेस्टल रंग को ही चुना। जहां एक तरह रकुल लहंगे में खूबसूरत दिख रहीं थीं, तो वहीं जैकी काफी हैंडसम दिख रहे थे।

ये भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर में CBI की 30 ठिकानों समेत पूर्व राज्यपाल मलिक के घर पर हुई छापेमारी, हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

खास रहा रकुल प्रीत सिंह का वेडिंग लुक
रकुल और जैकी दोनों ने ही बॉलीवुड ट्रेंड को अपनाते हुए अपनी शादी के लिए पेस्टल रंग के आउटफिट को चुना। कपल के इस आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। रकुल प्रीत के इस पेस्टल लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ ही इसे फूलों से भी खूबसूरत तरह से सजाया गया था। फुल स्लीव का ब्लाउज एक्ट्रेस के वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा था। उनके ब्लाउज पर भी काफी हैवी वर्क था। लहंगे के साथ रकुल ने बहुत हैवी नेकपीस पहना था। जिसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका कैरी किया था। रेड चूड़े की जगह उन्होंने पीच-टोन चूड़े चुना था, जो कुछ नया था।

ये भी पढ़े : Kanpur News: लायर्स एसोसिएशन चुनाव; श्याम नारायण बने अध्यक्ष, अभिषेक के सिर महामंत्री का ताज

जैकी की शेरवानी भी थी खास
अब बात करें जैकी की शेरवानी की तो उस पर चिकनकारी का वर्क था। जैकी की शेरवानी में कश्मीर की खूबसूरती और वहां के कल्चर को भी दर्शाया गया था। शेरवानी के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए जैकी ने चश्मे भी लगाए थे, जो उन्हें क्लासी लुक दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here