न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों के लिए एक सिर्फ भारत ही नहीं है, बल्कि पोलैंड में भी यही हाल है। यहां के किसान यूक्रेन से सस्ते खाद्य पदार्थों के आयात और यूरोपीय संघ की पर्यावरण नीतियों के खिलाफ विशेष रूप से विरोध कर रहे हैं। हजारों किसानों ने बुधवार को ट्रैक्टर से मध्य मैड्रिड की ओर बढ़ रहे थे। वह मैड्रिड में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें उम्मीद है कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि के लिए प्रस्तावित सीमा बैठक 24 फरवरी से पहले हो सकती है।
यह प्रदर्शन सबसे बड़ा होगा
बता दे कि अधिक समय से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच स्पेन की राजधानी में होने वाला यह प्रदर्शन सबसे बड़ा होगा। इसमें कृषि मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर रैली भी शामिल है। संगठन ने कहा कि वे 500 ट्रैक्टर और बसों पर कई किसानों को ला रहे हैं। सरकारी प्रतिबंधों के कारण कई ट्रैक्टर शहर से बाहर रहेंगे।
किसान क्यों कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन?
जानकारी अनुसार सप्ताहों में पूरे ब्लॉक में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए हैं। किसानों का कहना है कि पर्यावरण और अन्य मामलों पर यूरोपीय संघ की नीतियां वित्तीय बोझ हैं और उनके उत्पाद गैर-यूरोपीय संघ के आयात से अधिक महंगे हैं। स्पेन और यूरोपीय आयोग ने हाल के सप्ताहों में कुछ रियायतें दी हैं, लेकिन किसानों ने कहा है कि वे अपर्याप्त हैं।
ये भी पढ़ें : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अध्यापक सुभाष हुए सस्पेंड, 10 से 12 लाख में पेपर लीक कराकर पास करने का लेता था ठेका

