स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना राजनीतिक दल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा नाम

लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने नए राजनीतिक दल 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' लॉन्च कर दी है।

0
345

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने नए राजनीतिक दल ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’ लॉन्च कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने एक साथ दलितों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाने का प्रण लिया।

ये भी पढ़े : ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, कहा- आपकी मां-बहन का भी तो अपमान हुआ

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीन दिन पहले समाजवादी पार्टी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्टी सदस्यता और एमएलसी पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस कदम को लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीति के जानकारों के अनुसार, स्वामी के इस कदम से राजनीतिक तौर पर सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी को ही होगा।

ये भी पढ़े : Kanpur: CM Yogi 26 को करेंगे डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन, PM Modi भी वर्चुअल जुड़ेंगे, अदाणी समूह बना रहा है मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here