Lok Sabha elections 2024: आप-कांग्रेस हो रहे एक, जानें कौन किस सीट पर उतारेगा उम्मीदवार

जानकारी अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है। इसपर लगभग सहमति बन गई है।

0
279

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है। इसपर लगभग सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आप की तीन सीटों की पेशकश पर दोनों दल सहमत हो गए हैं। अब ऐसे में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

बता दे कि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। जो आज हो सकता है।

ये भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश: लोकसभा चुनाव में कंडोम की एंट्री! सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here