Kanpur: एक घंटे में दो लूट की वारदात, एक बर्रा तो दूसरी गुजैनी में घटना को दिया गया अंजाम

कानपुर में बुधवार को बाइक सवार लुटेरों ने एक घंटे के अंदर दो चेन लूट की वारदातों को अंजाम देकर सबको हैरान कर दिया है। बर्रा में सैन्यकर्मी की पत्नी तो गुजैनी में सपा नेता की मां लुटेरों की शिकार बनीं।

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में बुधवार को बाइक सवार लुटेरों ने एक घंटे के अंदर दो चेन लूट की वारदातों को अंजाम देकर सबको हैरान कर दिया है। बर्रा में सैन्यकर्मी की पत्नी तो गुजैनी में सपा नेता की मां लुटेरों की शिकार बनीं। दूसरी तरफ हर बार की तरह देरी से सक्रिय हुई पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रही और लुटेरे फरार हो गए।

ये भी पढ़े : स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना राजनीतिक दल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा नाम

दरअसल, बर्रा के जरौली फेज एक निवासी रामजी यादव सेना में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी देववती बुधवार सुबह करीब 11 बजे बेटी के साथ डॉक्टर के पास गई थी। आधे घंटे बाद वहां से लौटते समय घर से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो लुटेरों ने पीछे से झपट्टा मारकर गले से चेन लूट ली। इसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़े : ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, कहा- आपकी मां-बहन का भी तो अपमान हुआ

दूसरी तरफ बर्रा पुलिस लुटेरों का हुलिया वायरलेस कर अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग शुरू कराने की बजाय उल्टा घटना को ही दबाने में जुट गई। इस बीच करीब एक घंटा बीत चुका था। पुलिस की निष्क्रियता देख बाइक सवार लुटेरों ने गुजैनी थाना क्षेत्र में भी वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here