न्यूज़लिंक हिंदी, मुंबई। क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने वडाला इलाके में अवैध तरीके से रह रहे 38 वर्षीय अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अफगानी नागरिक है और 2007 से मुंबई में रह रहा है। पुलिस ने अफगानी पासपोर्ट, पैन कार्ड और टीकाकरण प्रमाणपत्र जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के बाद यह मामला कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को 26 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
Mumbai | Unit 5 of the Mumbai Crime Branch has arrested an Afghan national named Zaheer Ali Khan, aged 38 years living illegally in the Wadala area. In interrogation, he confessed that he was an Afghan citizen and that he had been living in Mumbai since 2007. Police seized the…
— ANI (@ANI) February 24, 2024
जानकारी अनुसार अफगान नागरिक की पहचान जहीर अली खान के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसके पास से अफगान पासपोर्ट, पैनकार्ड और टीकाकरण प्रमाणपत्र जब्त कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद अफगान नागरिक को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने 26 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : Assam: असम सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में मुस्लिम विवाह एवं तलाक कानून किया रद्द
पुलिस ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक पिछले 25 वर्षों से मुंबई में वैध तरीके से रह रहा है। तीनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान 58 वर्षीय यूसुफ सोफान, 52 वर्षीय मोमिनुल्लाक शेख और 69 वर्षीय उमेदुल्लाक नुरुलहक के तौर पर की गई है।
पुलिस को संदेह है कि यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं। पार्कसाइट पुलिस ने बताया कि इस मामले में उनकी जांच जारी है।
ये भी पढ़ें : IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, चोटिल होने से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, पिछले सीजन में कर चुका है कप्तानी

