न्यूज़लिंक हिंदी। फर्रुखाबाद माघ मेला में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, रामनगरिया माघ मेला में आग लग गयी। जिसके बाद श्री रामनगरिया में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग की परिधि में फंसे लोगों को निकालने के लिए कल्पवासी चिल्लाते रहे। आग की विकरालता इतनी थी कि लपटें पुल को छू रहीं थीं। गैस सिलेंडर फटने से लोगों के दिल दहल गए। पीड़ित एक ओर भगवान का शुक्र अदा करते रहे, तो दूसरी ओर अनजाने कृत्यों की सजा बता रहे थे।

ये भी पढ़े : Maharashtra: भारत में अवैध तरीके से रह रहा अफगान नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट, पैन कार्ड जब्त
आपको बता दे की यहां मेला रामनगरिया में आग से कल्पवास करने वालों की करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक बच्चे की मौत हुई है और 6 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। तीन लोगों को हायर सेंटर सैफई रेफर किया गया है। वहीं अन्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग लगने के बाद कल्पवास करने वालों की झोपड़ी में रखे सिलेंडर भी फट गए। वहीं आग की चपेट में आने से 14 साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला समेत दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

